सोनभद्र, मई 15 -- सोनभद्र, संवाददाता। मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह की तरफ से भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नगर के बढ़ौली चौक पर प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मंत्री को तत्काल बर्खास्त कर गिरफ्तार करने के साथ ही देशद्रोह का मुकदमा चलाए जाने की मांग की। शहर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा मंत्री विजय शाह द्वारा देश की बेटी का यह अपमान देश-नारी-सेना का अपमान है। इस तरह की टिप्पणी कर हमारी सेना का मनोबल गिराने का काम किया गया है। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पूरा भारत देश आतंक के खिलाफ था, लेकिन मंत्री के इस अमर्यादित बयान के कारण देशवासियों ...