गिरडीह, अप्रैल 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन के विवादित बयान के खिलाफ भाजपा ने शनिवार को आक्रोश प्रदर्शन किया। गिरिडीह स्टेडियम से समाहरणालय तक पैदल आक्रोश मार्च निकालकर भाजपा नेताओं ने मंत्री हफीजुल हसन को बर्खास्त करने की मांग की। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे कर रहे थे। पैदल आक्रोश मार्च में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय शामिल थे। पैदल आक्रोश मार्च कार्यक्रम को लेकर भाजपाई गिरिडीह स्टेडियम के पास जमा हुए। यहां झंडा, बैनर व हाथों में तख्ती लेकर भाजपा के पुरुष व महिला कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए समाहरणालय के लिए निकल गए। समाहरणालय गेट के पास भाजपाइयों ने राज्य सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। इसके बाद यहां सभा हुई। सभा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.