देहरादून, फरवरी 22 -- मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान को लेकर आक्रोशित कांग्रेस ने शनिवार को दून में अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सदन में जिस तरह का व्यवहार मंत्री ने किया है, उसे देखते हुए नैतिकता के आधार पर मंत्री का इस्तीफा लिया जाना चाहिए। महानगर कांग्रेस ने एश्लेहाल चौक पर प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष डॉ.जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री ने सदन की गरिमा ही नहीं बल्कि पहाड़ की अस्मिता पर कुठाराघात किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा बंटवारे की राजनीति करती रही है और पहाड़ और मैदान के नाम पर लोगों को बांटने का काम भाजपा के मंत्री कर रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेसियों ने पुतला भी फूंका। प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष पूरण सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री मनीष नागपाल, राजेंद्र शाह, प्रवक्ता डॉ. प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.