लखनऊ, मई 15 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता एमपी के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर शहर कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। कलेक्ट्रेट के बाहर नारेबाजी की और सिटी मजिस्ट्रेट ज्ञानचंद्र गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव व डॉ. शहजाद आलम ने कहा कि मध्य प्रदेश के मंत्री ने महिला सैन्य अफसर के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है। भाजपा के नेता राष्ट्रवाद की बात करते हैं लेकिन उन्हीं की सरकार का एक मंत्री सैन्य अफसर के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करता है। ऐसे मंत्री को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए। अमित श्रीवास्तव ने कहा कि कर्नल सोफिया ने आपरेशन सिंदूर के दौरान अदम्य साहस का परिचय दिया। इस दौरान पूर्व विधायक श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.