गया, मार्च 18 -- बिहार राज्य संबद्ध डिग्री कॉलेज के बैनर तले शोभ महाविद्यालय के शिक्षकों ने मंत्री विजय चौधरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कॉलेज परिसर में नारेबाजी कर रहे शिक्षकों का कहना था कि संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने सदन में बिहार राज्य संबंध डिग्री महाविद्यालय के शिक्षकों के खिलाफ बयानबाजी की है। शिक्षकों का कहना था कि अनुदान के बदले वेतनमान देने मामले में सरकार पूरी तरह आनाकानी कर रही है। ऐसे में शिक्षक संघ मंत्री विजय चौधरी के बयान की निंदा करता है और उनकी नीतियों का लगातार विरोध किया जाता रहेगा। इस मौके पर नवीन सिंह, राजेश मिश्रा, सत्येंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, गणेश प्रसाद, रेखा कुमारी आदि रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.