बाराबंकी, मार्च 28 -- बाराबंकी। खुद को कैबिनेट सचिव का निजी सचिव बताकर युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर 75 हजार रुपए ठग लिए। इतना ही नहीं फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया। ज्वाइनिंग करने गया तो पता चला कि फर्जी नियुक्ति पत्र है। आरोपी से रुपए मांगने पर धमकी मिली तो पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। सुनवाई न होने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर टिकैतनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। बाराबंकी के सरावगी मोहल्ले के निवासी अंकुर कुमार गुप्ता ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। उसने कहा कि उशका मित्र चन्द्रभान सिंह कस्बा इचौली का है। उन लोगों की मुलाकात सर्वेश यादव उर्फ एसके सिंह व राकेश कुमार ग्राम उधौली सफदरगंज से हुई। इस दौरान सर्वेश यादव ने खुद को कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री का विशेष सचिव बताया। उसने बेरोजगारों को नौकरी दिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.