मुजफ्फर नगर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरनगर। उप्र के कौशल विका मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने शुक्रवार की देर रात अपनी विधानसभा मुजफ्फरनगर सदर क्षेत्र में जनसुरक्षा एवं शहरी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रमुख चौराहों, अति व्यस्त मार्गों तथा संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने रात्रिकालीन आवागमन के दौरान आमजन को होने वाली असुविधाओं, सड़क सुरक्षा की वर्तमान स्थिति तथा अपराध नियंत्रण से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के साथ मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव कुंवर बहादुर सिंह, नगर पालिका की ईओ डा. प्रज्ञा सिंह सहित कई अधिकारी साथ में रहे। इस दौरान उन्होंने जिन स्थानों पर पथ प्रकाश व्यवस्था की व्यवस्था में कमियां मिली, उन्होंने तत्काल प्रभाव से इसे दुरुस्त करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.