पटना, फरवरी 16 -- बिहार की नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी अब कॉलेज में पढ़ाते हुए नजर आएंगे। नाम को लेकर हुए विवाद में उनकी नियुक्ति अटक गई थी। इस मामले में क्लीन चिट मिलने के बाद उन्हें नियुक्ति पत्र दे दिया गया है। ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी पटना के एएन कॉलेज में राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर बने हैं। पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर उपेंद्र प्रसाद सिंह ने सोमवार को उन्हें जॉइनिंग कराई। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग से क्लीन चिट मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने मंत्री अशोक चौधरी की नियुक्ति के संबंध में पत्र जारी किया। इसके बाद पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के कुलपति उपेंद्र प्रसाद और कुलसचिव अबू बकर रिजवी ने उन्हें नियुक्ति पत्र दिया। इस मौके पर मगध विश्वविद्यालय के कुलपति शशि प्रताप शाही भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.