पटना, सितम्बर 22 -- भाकपा माले के राज्य सचिव कुणाल ने सवाल किया कि राज्य के मंत्रियों के भ्रष्टाचार के आरोपों पर मुख्यमंत्री चुप क्यों हैं‌? उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी एवं मंगल पांडेय जैसे मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सोमवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह हमारे उन आरोपों की पुष्टि है, जिसमें हमने लगातार कहा है कि बिहार में आज संस्थागत भ्रष्टाचार चरम पर है। आरोप लगाया कि राज्य में तबादला एवं पदस्थापन की दुकान खुली हुई है। ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर विनोद कुमार राय से जुड़े मामले की जांच के दायरे को सीमित किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...