आरा, नवम्बर 20 -- आरा। पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित देश के एनडीए के सभी प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में बिहार सरकार कैबिनेट का शपथ ग्रहण हुआ। इसमें भोजपुर जिले की सभी सात सीटों पर एनडीए की प्रचंड जीत से जिलाभर में उल्लास देखा गया। सभी विधायक अपने कार्यकताओं के काफिले के साथ शपथ ग्रहण में शामिल हुए। बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में करीब ढाई सौ छोटी गाड़ियों से कार्यकताओं और समर्थक पटना पहुंचे। मंत्रिमंडल में आरा के विधायक संजय सिंह टाइगर का नाम होने और ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ग्रहण का साक्षी भोजपुर जिले के बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता और समर्थक बने। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भोजपुर जिले से इस बार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.