मेरठ, फरवरी 8 -- सरधना। मंढियाई गांव में लंबे समय से गंदगी और जलभराव से जूझ रहे ग्रामीणों को आखिरकार राहत मिल ही गई। हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपते ही प्रशासन हरकत में आया। बीडीओ के निर्देश पर गांव में सफाई अभियान चला जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों के अनुसार गांव की सफाई व्यवस्था काफी समय से चरमराई हुई थी। जगह-जगह जलभराव हो रहा था। कूड़े के ढेर लगे हुए थे। वे लंबे समय से शिकायत कर रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। हर बार उन्हें आश्वासन मिलता था। शुक्रवार के अंक में हिन्दुस्तान ने ग्रामीणों की इस समस्या को प्रमुखता से छापा था। बीडीओ सुनित कुमार भाटी ने इस खबर का गंभीरता से संज्ञान लिया और तुरंत टीम भेजकर सफाई कार्य शुरू कराया। शुक्रवार को नालियों की सफाई हुई, जबकि शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.