मेरठ, फरवरी 6 -- सरधना। ब्लॉक के मंढियाई गांव में स्वच्छ भारत अभियान कागजों तक सिमट कर रह गया है। गांव की अधिकतर गलियों में जलभराव है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। कई घरों व घेरों के बाहर पानी भरा होने से ग्रामीणों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया है। हालात यह है कि बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। नालियां लंबे समय से साफ नहीं हुईं, जिसके चलते गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। इससे पूरे गांव में दुर्गंध फैली रहती है और लोगों को संक्रामक बीमारियों का डर सताने लगा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया। उधर, खंड विकास अधिकारी सुनीत कुमार भाटी ने बताया कि गांव में जल्...