बिजनौर, फरवरी 8 -- गांव मंडौंरा जट में शनिवार की सुबह हुई लूट की वारदात में पुलिस जांच के दौरान सामने आया है कि लूट अमित के कमरे से नहीं, उसके भाई फौजी सुमित के कमरे से हुई थी। जांच में सामने आया कि 13 तौले जेवर गए है। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए पांच टीमें लगाई है। हीमपुर दीपा के थाना प्रभारी निरीक्षक जय भगवान यादव ने बताया कि शनिवार को घटना के बाद प्रारंभिक जानकारी में दोनों भाइयों के कमरों से 25 तोला सोने के आभूषण लूटे जाने की बात कही गई थी, लेकिन जांच में यह सामने आया है कि लूट केवल एक ही कमरे से हुई है। रविवार को पीड़िता शिवानी पति अमित ने घटना के बाद पुलिस को बताया था कि बदमाशों ने उसके जेठ फौजी सुमित के कमरे और उसके स्वयं के कमरे से भी गहने लूट लिए थे। साथ ही मारपीट के दौरान उसके गले की चेन और कुंडल भी छीन लिए गए थे। हालांकि, जांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.