पीलीभीत, नवम्बर 5 -- पूरनपुर। मंडी में धान लेकर आए किसानों को टोकन नहीं दिया गया। उनको वापस कर दिया गया। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एएमओ किसानों से अपने क्षेत्र में ही लगे सेंटरों पर धान तौलवाने की बात कह रहे हैं। मंडी समिति के क्रय केंद्रों पर धान की तौल न होने से किसानों में नाराजगी है। मंगलवार दोपहर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें मंडी में तैनात एएममओ प्रदीप कुमार किसानों के साथ मनमानी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह मंडी में धान लेकर पहुंचे किसानों की तौल करने के बजाय उन्हें वापस लौटा रहे हैं और अपने नजदीकी क्रय केंद्रों पर धान तौल कराने की बात कह रहे हैं। किसानों का आरोप है कि एएमओ कुछ चुनिंदा केंद्रों पर ही धान खरीद करा रहे हैं, जबकि बाकी किसानों को बहाना बनाकर भटकाया जा रहा है। किसानों का कहना है कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.