संभल, जून 18 -- मंडी में मक्का खरीद केंद्र शुरू हो गया है, लेकिन मक्का खरीद केंद्र वाले स्थान पर आढ़तियों ने अवैध कब्जा कर रखा है। मंडी सचिव को अवगत कराने के बाद भी खरीद केंद्र के स्थान को खाली नहीं कराया गया। अभी तक सरकार मक्का की खरीद नहीं कर रही थी। मक्का की अधिक आमद देखते हुए अब मक्का की पहली बार सरकारी खरीद कराने का निर्णय लिया है। जिसके तहत जनपद में छह खरीद केंद्र बनाए गए है। इसी में खाद्य एवं रसद विभाग का एक खरीद केंद्र चन्दौसी मंडी समिति में बनाया गया है। खरीद 15 जून से 31 जुलाई तक होनी है। खरीद केंद्र पर केवल सूखी मक्का ही खरीदी जाएगी। जिसका मूल्य 2225 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। मक्का खरीद की प्रक्रिया गेहूं व धान खरीद की तरह ही रहेगी। मंडी समिति में खरीद केंद्र जिस स्थान पर बनाया गया है। उस स्थान पर आढ़तियों ने अ...