लखीमपुरखीरी, मई 24 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। शहर की कृषि उत्पादन मंडी समिति में एक बंदर मृत पाया गया। जिसका भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधि विधान से अंतिम संस्कार कर दिया है। कृषि उत्पादन मंडी समिति में बंदर की मौत की सूचना पाते ही नमो नमो मोर्चा भारत के जिलाध्यक्ष शिवम कश्यप अपने कई साथियों शिवम गुप्ता गुरुजी, सेक्टर संयोजक भाजपा गौरव गुप्ता के साथ मंडी पहुंचे और विधि विधान से बंदर का अंतिम संस्कार कराया। बंदर की मौत का कारण ज्ञात नहीं हो सका। एक दिन पहले भी एक बंदर भूतनाथ रोड पर ऑक्सफोर्ड स्कूल के करीब मृत पाया गया था। जिसका भी अंतिम संस्कार इन्हीं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कराया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...