पीलीभीत, जनवरी 8 -- बीसलपुर। एसडीएम व तहसीलदार ने मंडी समिति में चल रहे धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। किसानों की समस्याएं सुनी। केंद्र प्रभारियों को किसानों का धान खरीदे जाने के निर्देश दिए। बीसलपुर मंडी समिति में चल रहे सरकारी धान क्रय केंद्रों पर किसान कई कई दिनों से धान तुलवाने के लिए डेरा डाले हुए हैं। अधिकांश धान क्रय केंद्रों पर वारदाना ही न होने के कारण किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है। जिससे किसानों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम नागेंद्र पांडेय व तहसीलदार हबीब अंसारी ने धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारियों को किसानों का धान खरीदे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों की शिकायतें सुनीं। मंडी सचिव को किसानों को सुविधाएं मुहैया कराए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्र प्रभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.