आगरा, जुलाई 8 -- शहर में सुबह भारी बारिश के दौरान मंडी में आढ़तों के बाहर रखी मक्का बारिश से भीग गई। आढ़तियों के सामने भीगी मक्का को सुखाने और मक्का के सूखने पर काली पड़ने का खतरा सता रहा है। इससे खरीददारी और बिकावली में नमी युक्त मक्का और रंग बदलने के अलग-अलग रेट हो जाते हैं। आढ़त व्यापारी जब तक सुबह मंडी पहुंचते तब तक पानी बरसने लगा था। बारिश से बचाव को मक्का के लगे ढेर को त्रिपालों से ढका गया। इसके बाद भी पानी आढ़तों के सामने मंडी की सड़कों पर भरने लगा। बरसात के दौरान मक्का के ढेर नीचे से जलभराव की चपेट में आ गई। बारिश के बाद पानी निकलने के बाद आढ़तियों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.