पीलीभीत, जून 22 -- पीलीभीत। पूरनपुर मंडी समिति में रविवार दोपहर 12 बजे भारतीय किसान यूनियन चंढूनी ने प्रतिबंधित साठा धान की खरीद न होने से किसान परेशान हैं। दरअसल जिले में साठा धान लगाने पर जिला प्रशासन ने पूरी तरह से रोक लगा दी थी। उसके बाद भी किसानों ने साठा धान की फसल लगाई जब अधिकारी उसको नष्ट करने पहुंचे तो किसानों ने न्यायालय का सहारा लिया और अभी मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी के चलते अधिकारी प्रतिबंधित साठा धान की फसल को नष्ट नहीं करा पाए थे। पर अब किसानों की फसल कट गई है और वह उसकी बिक्री करना चाहते हैं। पर राइस मिलर्स साठा धान खरीदने से मना कर रहे हैं और किसान फसल बिक्री को लेकर परेशान हैं। इसी संबंध में आज पंचायत की जा रही हैं। जिससे किसानों की फसल की बिक्री हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...