पीलीभीत, जनवरी 20 -- बीसलपुर। कृषि उत्पादन मंडी समिति में चल रहे सरकारी धान क्रय केंद्र न खोले जाने के विरोध में किसानों ने तीसरे दिन भी धरना दिया। किसानों ने मुख्य गेट बंद कर नारेबाजी की। बीसलपुर मंडी समिति में 30 से अधिक धान क्रय केंद्र संचालित हैं। एक सप्ताह पूर्व आरएफसी को छोड़कर अन्य संस्थाओं के धान क्रय केंद्र अचानक बंद कर दिए गए थे। पर शनिवार को आरएफसी सहित सभी धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद बंद कर दी गई। जबकि किसान ट्रैक्टर ट्रालियों पर धान बेचने के लिए मंडी में डेरा डाले हुये हैं। इसी क्रम में धरना देते हुए तीसरे दिन भी किसानों ने तेवर दिखाए। किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया। डीएम से 31 जनवरी तक धान क्रय केंद्र खुलवाए जाने की मांग की है। धरना देने वालों में रामचंद्र लाल, अशोक कुमार, प्रेमपाल, रामदीन, भूपराम सहित बड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.