हाथरस, अक्टूबर 18 -- हाथरस। हाथरस मंडी समिति में इन दिनों बड़े पैमाने पर धान की आवक हो रही हे। शुक्रवार को मंडी में सुबह से धान की आवक शुरू हो गई। दोपहर में मंडी में पैर रखने तक के लिए जगह नहीं थी। खाली वाहनों को गेट बाहर कराया गया। तब भरे वाहनों को प्रवेश दिया गया। धान अधिक आने से आगरा अलीगढ मार्ग पर हर रेाज जाम लग रहा है। इस कारण लोगों को गंतव्य की दूरी तय करने में मुशिकलों का सामना करना पड़ रहा है। हाथरस जिले में बड़े पैमाने पर धान का उत्पादन होता है। अब दिवाली से पहले लोगों के द्वारा मौसम खराब होने का डर सता रहा है। इसे लेकर किसान मशीन से धान को निकलवा कर मंडी पहुंचा रहे हैं।मंडी में अचाकन से धान की आवक बढ़ गई है। हर नवम्बर तक धान आता है। इस बार ज्यादा मात्रा में धान आ गया है। हर रोज तीस से चालीस हजार कुंतल धान आ रहा है। शुक्रवार की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.