उरई, अक्टूबर 27 -- जालौन, संवाददाता। बंगरा मार्ग स्थित गल्ला मंडी समिति में धान खरीद के लिए केंद्र खोला गया है। मंडी में धान बेचने के लिए किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंच रहे हैं। जिससे मंडी परिसर के बाहर जाम की स्थिति बन रही है। जाम लगने के कारण किसान परेशान हैं। गल्ला मंडी में धान बेचने के लिए किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंच रहे हैं। हालांकि क्षेत्र में अच्छे धान की अधिक पैदावार होती है। इसलिए व्यापारियों के यहां धान बेचने के लिए बड़ी तादाद में किसान पहुंच रहे हैं। धान खरीद केंद्र पर पहुंचने वाले किसानों की संख्या काफी कम है। दिन प्रतिदिन किसानों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो रही। गल्ली परिसर में धान के ट्रैक्टरों की लाइन लगी थी। ट्रैक्टरों के कारण सुबह मंडी के साथ उरई औरैया फोर लेन पर जाम की स्थिति बन गई थी। मंडी सचिव रवि कुमार ने पहले तो स्थिति स...