देहरादून, फरवरी 24 -- उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डा. अनिल कुमार डब्बू ने सोमवार को नवीन मंडी स्थल देहरादून का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता मंडी में कृषकों के लिए शीत गृह, शीत श्रृंखला, भंडार और संग्रह केंद्र खोलने की है। प्रदेश की अधिकतर मंडियों में इस पर काम शुरू हो गया है। कुमार ने निरीक्षण के दौरान मंडी के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मंडी सचिव अजय डबराल ने मंडी की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने कृषकों को प्रतिस्पर्धात्मक मूल्य दिलाये जाने, उप मंडी स्थलों में विपणन सुविधा उपलब्ध कराए जाने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डा. कपूर ने निर्माण खंड के अधिकारियों और अभियताओं को मंडी क्षेत्र में कृषक हितों को ध्यान में रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि संबंधित निर्माण कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.