एटा, अक्टूबर 25 -- एटा। शुक्रवार को अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दर्जनों पदाधिकारी और किसानों के साथ तहसील सदर परिसर में आक्रोश और धरना प्रदर्शन किया। जिसमें उन्होंने धान खरीद के नाम पर किसानों के साथ मंडी में खुलेआम हो रही लूट को खत्म करने की मांग की। इसके साथ ही किसानों की अन्य विभिन्न समस्याओं को लेकर भी आवाज बुलंद करते हुए जल्द समाधान कराए जाने की मांग की। धरना प्रदर्शन के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने बताया कि मंडी में किसानों को नगद भुगतान के नाम पर लूटा जा रहा है तथा बढ़े पैमाने पर घटतोली कर दोहरी लूट हो रही है। इसके साथ ही व्यापार और किसानों के अनुसार मंडी छोटी पड़ रही है। इसके लिए मंडी का तत्काल भौगोलिक विस्तार किया जाने की मांग की। कहा कि मंडी का विस्तार होने के बाद ही किसानों और आम जनता को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.