मथुरा, अक्टूबर 14 -- फसली सीजन में मंडी का मुख्य मार्ग जाम करने वाले 22 आढ़तियों को सचिव ने नोटिस दिए हैं। इसके बाद व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मंडी प्रशासन के साथ बैठक कर व्यवस्था बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया है। वहीं विभिन्न नियम तय किए गए हैं। धान, बाजरा के फसली सीजन में मंडी में इन दिनों बड़ी तादात में फसल की आवक बनी हुई है। इससे यहां दिन भर जाम एवं भारी अव्यवस्था हो रहीं है। सोमवार को यहां भारी तादात में अनाज की आवक एवं लदान के लिए आए वाहनों से भारी जाम लग गया। मजबूरन कुछ देर के लिए गेट बंद करना पड़ा। इसके मंडी सचिव ने जाम का मुख्य कारण बने मुख्य मार्ग पर अनाज उतरवाने वाले 22 व्यापारियों को नोटिस जारी किया है। इसके बाद व्यापारियों ने एक साथ मिलकर मंडी प्रशासन के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने फसली सीजन में मंडी में फैली अव्यवस्था...