मैनपुरी, दिसम्बर 2 -- शहर की मंडी में धान की खरीद किस हाल में है ये जानने के लिए एडीएम श्यामलता आनंद मंगलवार को मंडी पहुंच गईं। उन्होंने मंडी परिसर में जगह-जगह लगे धान के ढेर चेक किए और वहां जमा किसानों, आढ़तियों, खरीदारों से संवाद किया। एडीएम ने एक ढेर पर अपने सामने ही धान की बोली लगवाई। 1509 प्रजाति धान की बोली 2851 रुपये प्रति कुंटल पहुंची। उन्होंने मंडी के सचिव को निर्देश दिए कि धान खरीद में किसी तरह की कोई लापरवाही न हो। किसानों को पूरा समर्थन मूल्य मिले। मंडी में किसानों को सभी पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। एडीएम श्यामलता आनंद मंगलवार की सुबह 10 बजे ही मंडी पहुंच गई। इस दौरान उनके साथ जिला खाद्य विपणन अधिकारी, सचिव मंडी भी थे। मंडी के नीलामी चबूतरों पर लगे धान के ढेर देखे और वहां मौजूद धान किसानों से संवाद किया। उन्होंने अपनी ...