अमरोहा, जुलाई 26 -- गुरुवार रात क्षेत्र के गांव कंजरबसेड़ा में तेंदुए ने गोवंशीय पशु को निवाला बना लिया। ग्रामीणों के बीच दहशत बनी है। वहीं वन विभाग इस बावत जानकारी से इनकार कर रहा है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव कंजरबसेड़ा निवासी विजयपाल का परिवार गांव के बाहर खेत में बने मकान में रहता है। गुरुवार रात विजयपाल के घेर में दीवार फांदकर तेंदुआ आ गया। तेंदुए ने गाय के बछड़े को निवाला बना लिया। लगभग दो घंटे बाद विजयपाल जब लघुशंका के लिए बाहर आए तो उन्होंने मृत बछड़े को देखा। घेर में तेंदुए के खुर के निशान मौजूद देख उनके उनके होश उड़ गए। वहीं ग्रामीणों को जानकारी होने पर दहशत व्याप्त हो गई। इस बावत वनकर्मी विनोद कुमार का कहना है कि मौके पर मिले निशान तेंदुए के पंजे के नहीं है। तेंदुए के पंजे के निशान चौड़े होते हैं। निशान जंगली कुत्ते के पंजे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.