अमरोहा, फरवरी 16 -- मंडी धनौरा/बछरायूं। महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना संग जलाभिषेक किया। गांव पत्थरकुटी शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। पुलिस बल संग सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की गई। सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात रहे। मंदिर परिसर में जलाभिषेक को सुबह से ही श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हो गया। कतारबद्ध श्रद्धालुओं ने उत्साह संग भगवान शिव का गंगा जल से अभिषेक किया। वहीं महिलाओं एवं बच्चों ने मेले का आनंद लिया। इसके अलावा क्षेत्र में आनंद धाम आश्रम, श्रीसत्यनारायण मंदिर, श्रीबालाजी धाम आदि मंदिरों में भी जलाभिषेक किया। कस्बा बछरायूं में महादेव मंदिर, कानूनगोयान शिव मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, सोतीजी मंदिर आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं ने उत्साह संग भगवान शिव का जलाभिषेक किया। गांव ...