बरेली, फरवरी 21 -- भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के डिप्टी डायरेक्टर (प्रशासन) डॉ. विश्वेंद्र कुमार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मांगें रखीं। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि मंडी गेट पास पर अंकित समय-सीमा व्यावहारिक नहीं है। परिवहन, यातायात जाम, मार्ग अवरोध, वाहन खराबी, प्राकृतिक आपदा, चेकिंग अथवा अन्य प्रशासनिक कारणों से देरी होना सामान्य स्थिति है। शासन द्वारा मंडी संबंधी शिकायतों के लिए टोल-फ्री नंबर तो जारी किया गया है, लेकिन उस पर एक स्पष्ट रूप से नामित एवं अधिकृत जिला नोडल अधिकारी की व्यवस्था नहीं है। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में मंडी मामलों के लिए एक जिम्मेदार जिला नोडल अधिकारी नामित किया जाना च...