रामगढ़, मई 29 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि । हुहुवा स्थित शिव मंदिर परिसर में धूमधाम से मंडा पूजा का आयोजन 27 मई की रात में हुआ। इस मौके पर भोक्ताओं ने स्नान के उपरांत नए वस्त्र धारण किए। इसके बाद भोक्ताओं ने नंगे पांव दहकते अंगारों पर चलकर और बनस झूला झूलकर अपनी अटूट शिव भक्ति का परिचय दिया। मौके पर रात्रि में पारंपरिक छउ नृत्य का भव्य आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव मनोज कुमार महतो, बतौर विशिष्ट अतिथि पार्षद रोशन कुमार महतो और राजेंद्र महतो ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया। मनोज कुमार महतो ने कहा कि मंडा पर्व हमारे राज्य के लोगों के लिए आस्था का एक महत्वपूर्ण पर्व है। मौके पर महेंद्र चौधरी, काशीनाथ मुंडा, कामेश्वर महतो, संतोष महतो, संजय महतो, प्रेमचंद मुंडा, विजय कुमार विक्की साव, टार्जन बेदिया, गा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.