बिजनौर, फरवरी 2 -- नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की ओर से एनएचएआई के परियोजना निदेशक को ज्ञापन सौंप कर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-74 पर मंडावली बाईपास स्थित सर्विस रोड के निर्माण की मांग उठाई। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रांतीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआई नजीबाबाद के पीडी संकेश शर्मा से मुलाकात कर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-74 पर मंडावली बाईपास स्थित सर्विस रोड के निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। कहा कि उक्त स्थान पर सर्विस रोड पाँच गांव गांवडी, सैफाबाद, नारायणपुर, मंडावली व टांडा को आपस में जोड़ती है। सर्विस रोड के निर्माण से इन गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में अत्यंत सुविधा होगी, किसानों, छात्रों व आम नागरिकों को सुरक्षित व सुगम रास्त...