बिजनौर, सितम्बर 27 -- थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली प्रभात फेरी के रुप मंडावर बस स्टैंड से शुरू हुयी। जिसमें स्कूल की छात्राओं और स्थानीय महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूकता फैलाना था। थानाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने छात्राओं और महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा यदि किसी भी छात्रा या महिला को कोई परेशानी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। आपातकाल में 112 नंबर पर कॉल करें। पुलिस हमेशा आपके साथ है और महिलाओं का सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने साइबर अपराधों और महिला सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर भी जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। थानाध्यक्ष ने सभी से अपील की कि वे ...