महोबा, फरवरी 14 -- महोबा, संवाददाता। मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जीत दर्ज करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में बांदा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। शहर के राजकीय स्पोर्टस स्टेडियम में दो दिवसीय 39 वीं मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चे शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर नाम रोशन कर रहे हैं। इस मौके पर सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि ने शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाए। प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ से प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई। हमीरपुर की रिया पहले, बांदा की प्रियांशी दूसरे व महोबा की लक्ष्मी देवी ने तीसरा स्थान हास...