भदोही, फरवरी 9 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा को लेकर शीघ्र ही केंद्रों पर वितरित होने को उत्तर पुस्तिकाएं आएंगी। डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि मंडल में उत्तर पुस्तिकाएं आ गई हैं। शीघ्र ही विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज में आएगा जिसे परीक्षा केंद्रों पर भेज दी जाएगी। 19 फरवरी से संस्कृत बोर्ड की परीक्षा शुरू हो जाएगी जो 28 फरवरी तक चलेगा। परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा तैयारी तीव्र वेग से चल रही है। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए तहसील स्तर स्तर पर तीन केंद्र बनाए गए हैं। पूर्व मध्यमा द्वितीय से उत्तर मध्यमा द्वितीय स्तर तक की परीक्षा 19 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेगी। डीआईओएस ने बताया कि संस्कृत बोर्ड परीक्षा में कुल 692 छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। परीक्षा में शामिल हर विद्यार्थियो...