हल्द्वानी, मार्च 8 -- लालकुआं। संवाददाता मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर बीना सिन्हा ने शुक्रवार को लालकुआं रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए यहां हो रहे विस्तारीकरण कार्य की समीक्षा की। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने रेलवे से संबंधित नगर वासियों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए नगर के विकास में योगदान देने की अपील की। मंडल रेल प्रबंधक ने रनिंग रूम, पिट लाइन, वॉशिंग सेंटर व विभिन्न प्लेटफॉर्मों का निरीक्षण करने के पश्चात नगीना कॉलोनी क्षेत्र में विस्तारीकरण कार्य भी देखा। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच की। गुणवत्ता से किसी भी हाल में समझौता नहीं करने की सख्त हिदायत दी। इस दौरान वहां पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष ने डीआरएम को बताया कि रेलवे स्टेशन की आरक्षण प्रणाली सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक की गई है, जबकि पूर्व में यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.