सासाराम, मई 7 -- सासाराम, नगर संवाददाता। मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने बुधवार को सासाराम-आरा रेलखंड का निरीक्षण किया। रेल प्रबंधक ने निरीक्षण यान से डीडीयू जंक्शन से चलकर यहां पहुंचे। फिर मंडल के अंतर्गत सासाराम-आरा रेलखंड का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेल अवसंरचना, परिचालन तथा विभिन्न यात्री सुविधाओं व कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण क्रम में बिक्रमगंज और पीरो स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत जारी विकास कार्यों का जायजा लिया। मंडल रेल प्रबंधक ने दोनों स्टेशन परिसरों में विकसित की जा रही यात्री सुविधाओं और कार्यों का सूक्ष्म अवलोकन किया। इसके अतिरिक्त, गढ़नोखा एवं गड़हनी स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई और रखरखाव की स्थिति का निरीक्षण किया गया। साथ ही रेलखंड पर स्थित कुछ अंडरपास की स्थिति का भी जा...