महाराजगंज, अप्रैल 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए आज विश्व भर में पृथ्वी दिवस मनाया जाएगा। यह संदेश दिया जाएगा कि पृथ्वी केवल मनुष्यों की ही नहीं, बल्कि जीव-जंतुओं व वनस्पतियों का भी घर है। देश के अंतिम छोर पर बसा अपना जिला महराजगंज गोरखपुर-बस्ती मंडल की तुलना में हरियाली में समृद्ध हैं। 428 वर्ग किमी का प्राकृतिक वन क्षेत्र विरासत में मिला है। इसका पर्यावरण पर सीधा प्रभाव दिखता है। गोरखपुर से महराजगंज आने के बाद वनावरण के चलते तापमान ढाई से तीन डिग्री लुढक जाता है। आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण देने के लिए जिले के हर बाशिंदों की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वह पेड़ लगाकर पर्यावरण का संरक्षण करे। प्रदूषण को कम करे। उर्जा सहित संसाधनों के खपत को कम करे। सभी को यह ध्यान रखने की जरूरत है कि यह पृथ्वी क...