लखीमपुरखीरी, अप्रैल 7 -- लखीमपुर, संवाददाता। डॉ. राम मनोहर लोहिया पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार में लखनऊ मंडल के जिलों में सिर्फ खीरी जिले की एक ग्राम पंचायत का चयन हुआ है। खीरी जिले की ही 65 ग्राम पंचायतों ने इस पुरस्कार के लिए आवेदन किया था। जिले से सभी आवेदनों को फारवर्ड कर दिया गया। मंडल स्तर से दो ग्राम पंचायतों का सत्यापन किया गया। डॉ. राम मनोहर लोहिया पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार लखनऊ मंडल में खीरी जिले की नकहा की ग्राम पंचायत शैलगांव को चयनित किया गया है। इससे विभाग में खुशी है। खीरी जिले की 65 ग्राम पंचायतों ने इस पुरस्कार के लिए आवेदन किया था। इनमें से दो का मंडल स्तर से सत्यापन किया गया था। डॉ.राम मनोहर लोहिया पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के रूप में दो लाख रुपए दिए जाते हैं। बताते चलें कि लखनऊ मंडल के जिलों हरदोई, खीरी, रायबरेली, सीतापुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.