सहारनपुर, मई 8 -- नवागत डीआईजी अभिषेक सिंह ने कहा कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों में अपराध को जीरो टॉलरेंस पर लाना ही उनकी प्राथमिकता है। अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर मंडल को अपराध मुक्त बनाया जाएगा। दो दिन पूर्व सहारनपुर के डीआईजी रहे अजय साहनी का बरेली स्थानांतरण हो गया। उनकी जगह पर आईपीएस अभिषेक सिंह को शासन ने सहारनपुर डीआईजी बनाया है। बुधवार को नवागत डीआईजी अभिषेक सिंह सहारनपुर पहुंचकर चार्ज लिया। पुलिस लाइन में एसएसपी रोहित सजवाण, एसपी देहात सागर जैन, एसपी सिटी व्योम बिंदल ने गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया। गारद ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। डीआईजी ने पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ वार्ता की। उन्होंने कहा कि अपराधियों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मंडल के तीनों जनपद सहारनपु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.