प्रयागराज, नवम्बर 1 -- प्रयागराज। मंडल के 70 गांवों में जल्द ही अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने इसके लिए 17 करोड़ पांच लाख 20 हजार रुपये का बजट जारी कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में अंत्येष्टि स्थल की कमी है। इस कारण तमाम लोग दूसरे जिलों में जाते हैं। लोगों को दूर न जाना पड़े, इसलिए पंचायती राज विभाग अलग-अलग गांवों में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण करा रहा है। 17 करोड़ की लागत से प्रयागराज में 25, प्रतापगढ़ में 20, फतेहपुर में 15 और कौशाम्बी में 10 अंत्येष्टि स्थल का निर्माण होगा। यहां पर शेड, शौचालय, पेयजल का प्रबंध और बैठने के लिए बेंच का निर्माण होगा। साथ ही मुख्य मार्ग से यहां तक का संपर्क मार्ग भी बनाया जाएगा। मंडल में अब तक 29 अंत्येष्टि स्थल का निर्माण पूरा हो चुका है। इसमें प्रयागराज में 12, प्रतापगढ़ में छह, फतेहपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.