गोरखपुर, मार्च 6 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर मंडल में खरीफ क्रय वर्ष 2024-25 के अंतिम आंकड़े आ गए हैं। 28 फरवरी तक चली धान खरीद में गोरखपुर मंडल के 101664 किसानों ने तकरीबन 1425 करोड़ रुपये का 6.17 लाख टन धान सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचा। यह मंडल के निर्धारित धान खरीद के लक्ष्य 5.23 लाख टन से 118 फीसदी ज्यादा है। पिछले साल 4.96 लाख टन धान की खरीद गोरखपुर मंडल में हुई थी। गोरखपुर मंडल में 1425.04 करोड़ रुपये के धान क्रय मूल्य के सापेक्ष अब तक किसानों में 1410.03 करोड़ रुपये का भुगतान भी हो गया है। सिर्फ 15.01 करोड़ रुपये का भुगतान अवशेष है। यह भुगतान भी किसानों के आधार कार्ड, पंजीकरण, बैंक एकाउंट में तकनीकी दिक्कतों के कारण लम्बित हैं। अकेले गोरखपुर में ऐसे किसानों की संख्या 68 हैं। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी एके दूबे बताते हैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.