मुंगेर, अक्टूबर 27 -- मुंगेर, निज संवाददाता । छठ महापर्व का आयोजन जेल में भी हो रहा है। मंडल कारा मुंगेर में बंद 5 विचाराधीन महिला कैदी इस वर्ष छठ महाव्रत कर रही है। व्रत कर रही पांचों बंदी महिलाओं ने शनिवार को नहाय-खाय पर कद्दू भात के साथ चार दिवसीय व्रत का अनुष्ठान किया। रविवार को नेम निष्ठा के साथ खरना का प्रसाद जेल में छठ के लिए तैयार एक कमरा में बना कर सभी कैदियों के बीच प्रसाद का वितरण किया। सोमवार की शाम अस्ताचल गामी भगवान भास्कर और मंगलवार सुबह अस्ताचल गामी भगवान भास्कर को सभी महिला बंदी अर्घ्य अर्पित करेंगी। अर्घ्य के लिए मंडल कारा में ही कृत्रिम तालाब बना कर सजाया गया है। जबकि मंडल कारा के मुख्य प्रवेश द्वार को तोरणद्वार से सजाया गया है। मंडल कारा अधीक्षक किरण निधि ने बताया कि इस वर्ष 5 विचाराधीन महिला बंदी जेल के अंदर छठ महाव्र...