गढ़वा, अगस्त 16 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा मंडल कारा में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह कारा अधीक्षक संजय कुमार ने यहां पूर्व निर्धारित समय पर काराकर्मियों एवं बंदियों की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। साथ ही सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस वर्ष कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि बंदी कैदियों ने कई दिन पहले से तैयारियां शुरू कर दी थीं। उन्होंने अपने हाथों से रंग-बिरंगी झंडियां बनायीं और रंगीन कलाकृतियों, घड़ों और सजावटी वस्तुओं से जेल परिसर के अंदर के हिस्से को आकर्षक ढंग से सजाया था। जिला कारा में तीन स्थानों पर ध्वजारोहण हुआ। मुख्य द्वार पर सुबह 9.30 बजे, जेल के अंदरूनी प्रांगण में 9.40 बजे और महिला वार्ड में 9.50 बजे झंडोत्तोलन किया गया। महिला बंदियों ने भी ध्वजारोहण में सक्रिय भ...