सहरसा, मार्च 8 -- सहरसा, संवाद सूत्र। स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा मंडल कारा में कैदियों को होनहार बनाने के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।जिसमे गाय पालन एवं जैविक खाद निर्माण करने के बारे में बताया जा रहा है।कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सहायक अधीक्षक अमितेश कुमार,नंद कुमार सिंह आरसेटी संकाय राजीव कुमार,मुकुंद कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।आरसेटी डायरेक्टर उमेश पासवान के द्वारा बताया गया कि हमारा मुख्य उद्देश्य है।कि मंडल कारा में बंद कैदियों को प्रशिक्षण देकर होनहार बनाया जाए।ताकि यदि वो मंडल कारा से बाहर होंगे तो वो अपना जीवन सही से जी सकेंगे।उन्होंने कहा कि गाय पालन एव जैविक खाद निर्माण के लिए प्रशिक्षण लेने के बाद कैदी यदि बाद में मुक्त होंगे तो वो सही रास्ते पर चलकर अपना स्वरो...