जहानाबाद, फरवरी 8 -- काको, निज संवाददाता। मंडल कारा काको में बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं देखभाल के उद्देश्य से शनिवार को नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 70 बंदियों की आंखों की जांच की गई, जिनमें 60 पुरुष एवं 10 महिला बंदी शामिल थे। इस पहल से कारा में निरुद्ध बंदियों को स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिला। नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा आधुनिक जांच उपकरणों के माध्यम से सभी बंदियों की आंखों की विस्तृत जांच की गई। जांच के क्रम में 55 बंदियों में दृष्टिदोष पाया गया, जिन्हें शीघ्र ही नि:शुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे दैनिक गतिविधियों को बेहतर दृष्टि के साथ संपन्न कर सकें। इस संबंध में कारा अधीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि बंदियों के स्वास्थ्य संरक्षण को लेकर कारा प्रशासन पूरी तरह गंभीर है और समय...