गुमला, फरवरी 15 -- गुमला संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा रविवार मंडल कारा गुमला में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी देना और उन्हें न्यायिक सहायता उपलब्ध कराना था। मौके पर प्राधिकार द्वारा सिविल सर्जन, के सहयोग से कारा परिसर में मेडिकल जांच शिविर भी आयोजित किया गया। जिसमें सभी बंदियों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकतानुसार दवाइयों का वितरण किया गया। मौके पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल के प्रमुख डीएन ओहदार ने कहा कि आवेश और लोभ में आकर कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जिससे स्वंय और समाज दोनों को हानि पहुंचे। उन्होंने बंदियों को संदेश दिया कि यदि संभव हो तो लोगों की भलाई करें और यदि भलाई न कर सकें तो किसी का बुरा भी न करें। कार्यक्रम में कई बंदियों द...