जामताड़ा, फरवरी 12 -- मंडल कारा जामताड़ा का निरीक्षण, जाति आधारित भेदभाव का नहीं मिला कोई मामला जामताड़ा,प्रतिनिधि। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची के निर्देश पर गुरुवार को बोर्ड ऑफ विजिटर्स के तत्वावधान में मंडल कारा जामताड़ा का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण जेल मैनुअल 2016 एवं एसओपी के तहत गठित विजिटर्स बोर्ड द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस निरीक्षण टीम में प्रधान जिला जज सह सत्र न्यायाधीश राधाकृष्ण,डीसी रवि आनंद,पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता,जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव पवन कुमार,प्रभारी सिविल सर्जन डॉ निलेश कुमार,जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ, जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार तथा मंडल कारा के प्रभारी अधीक्षक विजय कुमार समेत अन्य पदाधिक...