बदायूं, दिसम्बर 4 -- वजीरगंज। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रिद्धि प्रताप सिंह के पिता समाजसेवी डॉ़ विजय सिंह 67 वर्षीय का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। डॉ. विजय के निधन की खबर पर शोक की लहर दौड़ गई। कस्बे में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग और रिश्तेदार परिवार को सांत्वना देने व श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...