रायबरेली, जुलाई 5 -- रायबरेल, संवाददाता। भाजपा के मंडल अध्यक्षों के साथ सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। लखनऊ स्थित सीएम आवास पर हुई मुलाकात में उनके साथ मंडल अध्यक्ष भी थे। सदर विधान सभा क्षेत्र के साथ जनपद के विकास को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने मंडल अध्यक्षों से पार्टी को मजबूत करने की बात कही। उनके साथ आशुतोष पांडेय, नवजीत सिंह सलूजा, मंजेश सिंह, वेद प्रकाश पांडेय, सुरेश मौर्य थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.