देवरिया, मई 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। क्षेत्र के औरा चौरी स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शनिवार को जिला प्रवासी एवं कुशीनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा ने भाजपा जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की बैठक ली। उन्होंने मंडलों के गठन हेतु विभिन्न निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडल में 61 की मंडल कार्यसमिति बनानी है जिसमें आरक्षण के आधार पर कम से कम 2 महिला, 2 अनुसूचित अवश्य हों। सक्रिय सदस्य ही मंडल के पदाधिकारी होंगे जिसमें मंडल अध्यक्ष को छोड़कर 15 मंडल पदाधिकारी के साथ शक्ति केंद्र संयोजकों का भी गठन करना है। जिला प्रभारी संतराज यादव ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने ये तय किया है कि देश की सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए आने वाले दिनों में जिले में तथा जिले की हर विधानसभाओं में तिरंगा यात्रा निकाला जाय जिसमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.